UP News: गाजियाबाद में खौफनाक वारदात, संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने बाप को गोलियों से भूना

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मोदीनगर में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद और शराब की लत के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता हरिओम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Ghaziabad Crime:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने 150 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति के लालच में अपने ही पिता की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा मौके से पिस्तौल सहित फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन गंभीर रूप से घायल पिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

150 करोड़ की संपत्ति बनी काल

पुलिस और पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 52 वर्षीय हरिओम चौधरी के रूप में हुई है, जो इलाके के एक बेहद संपन्न किसान और रसूखदार व्यक्ति थे। उनके पास गांव में करीब 75 बीघा कृषि भूमि और दिल्ली-मेरठ रोड पर एक बड़ी कमर्शियल मार्केट है, जिसकी कुल कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हरिओम का बड़ा बेटा निखिल (32 वर्ष) शराब पीने का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता है।

हरिओम ने विवाद से बचने के लिए पहले ही उसे 25 बीघा जमीन और मार्केट में कुछ दुकानें दे दी थीं, लेकिन निखिल पूरी संपत्ति को अपने नाम करवाने की जिद पर अड़ा था। पिता को डर था कि वह गलत आदतों के चलते पूरी जायदाद बेच देगा, इसलिए वे इसके लिए तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़े- UP News: आयुष्मान योजना में बड़े खेल का खुलासा, एक ही परिवार का कई बार इलाज

चेहरे और छाती पर दागीं गोलियां

हरिओम चौधरी खाना खाने के बाद अपनी पत्नी अनीता और छोटे बेटे नीशू के साथ घर पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान निखिल अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पिता ने उसे टोका, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में पागल निखिल ने अपनी अवैध पिस्तौल निकाली और पिता पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां हरिओम के चेहरे और छाती पर लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े-UP News: होटल में प्रेमी संग मिली पत्नी, पति ने बीच सड़क पर घसीटकर पीटा

पुलिस ने गठित कीं 5 टीमें

सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी निखिल का आपराधिक इतिहास काफी हिंसक रहा है। हत्यारे बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़े-UP News: ड्यूटी के दौरान सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Back to top button