
गोपाल राय ने बाबरी मस्जिद पर दी चेतावनी, मथुरा और मुर्शिदाबाद के लिए शौर्य यात्रा की घोषणा
VHRP Protest: विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए मंगलवार को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने मौलाना मदनी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी और टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के पुतलों का दहन किया।
VHRP का आक्रोश
गोपाल राय ने प्रदर्शन में कहा कि हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि धर्म के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। राय ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे लोगों को सजा नहीं दी गई, तो VHRP पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।
उन्होंने लव जिहाद, लैंड जिहाद और शिक्षा जिहाद को गंभीर खतरे के रूप में बताया और कहा कि सरकार को इन पर जल्द निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें…
एटा में विवादित बैनर… फूल विक्रेता के पोस्टर पर मचा बवाल, पुलिस ने संभाली कमान
शौर्य यात्रा का ऐलान
गोपाल राय ने 5 दिसंबर को लखनऊ से मथुरा तक शौर्य यात्रा निकालने की घोषणा की। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और धार्मिक स्थलों की मर्यादा की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और यह हिंदू स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा।
गोपाल राय ने आगे कहा कि अयोध्या तो संभाली जा चुकी है, अब मथुरा की बारी है।
यह भी पढ़ें…
UP News: दोस्त की रिहाई पर निकाला जोरदार जुलूस… बाईपास जाम, 10 गिरफ्तार
प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख लोग
इस मौके पर कुलदीप मिश्रा, हिमांशु धवल, मनीष राय, सचिन मिश्रा, बॉबी गुप्ता, जाफ़र नकवी, अजीत वर्मा, ओम शंकर गुप्ता, शिवम सिंह राणा, पंकज अग्रवाल, अतुल शर्मा, दीपक वर्मा, सुनील कुमार, हिमांशु अवस्थी, सागर भारद्वाज, मुदित तिवारी, शिवम यादव, चंद्रकांत अवस्थी, आशुतोष तिवारी, वीर सिंह, राकेश सिंह, अनुराग वर्मा, अर्श रस्तोगी, दीपक यादव एडवोकेट, भगवानदीन, अश्वनी कुमार, शुभम गुप्ता, अखिलेश कुँवर, मनीष कुमार वर्मा, सत्या पाण्डेय, शाश्वत मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…





