UP News: दोस्त की रिहाई पर निकाला जोरदार जुलूस… बाईपास जाम, 10 गिरफ्तार

UP News: यूपी के आगरा में जमानत पर छूटे दोस्त की रिहाई का जश्न मनाने के चक्कर में दस फ्रेंड जेल पहुंच गए हैं। ट्रांसयमुना निवासी राज चौहान को करीब एक साल बाद जमानत मिली है।

UP News: आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में राज चौहान नामक एक आरोपित की जमानत पर रिहाई के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला, जिससे खंदारी बाईपास पर यातायात बाधित हो गया। फेसबुक पर एक पोस्ट के बाद जेल के बाहर दो सौ की संख्या में बाइक से युवक जुटे और जुलूस निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10 युवकों को गिरफ्तार किया और 12 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। राज चौहान फरार हो गया।

फेसबुक पर डाली एक पोस्ट

इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि मूलत: बेदई, सादाबाद (हाथरस) निवासी राज चौहान ट्रांसयमुना थाने से जानलेवा हमले और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल गया था। मई 2024 में उसने एक युवक को गोली मारी थी। करीब एक साल से जेल में बंद था। जमानत पर रिहा हुआ। उसके भाई हर्ष चौहान ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। लिखा कि राज भाई छूट रहे हैं। सभी साथी शाम छह बजे से पहले जिला जेल पहुंचें। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर बड़ी संख्या में युवक बाइक और कार लेकर जिला जेल पर पहुंच गए। राज चौहान के बाहर आते ही उसका स्वागत किया। कार में बैठाया। नारे लगाते हुए जूलूस निकाला।

अवैध शस्त्र मामले में आरोपी है राज चौहान

जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे, जिसके कारण खंदारी बाईपास पर यातायात कई देर तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटवाया और हालात काबू में किए। पुलिस ने मौके से 10 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा 12 नामजद तथा करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राज चौहान भाग निकला।

ये भी पढ़े-

UP News: यूपी अफसर की शिक्षिका बेटी की बिहार में हत्या, स्कूल जाते समय मारी गोली

शांतिभंग और बिना अनुमति जुलूस निकालने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। 10 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया। मुकदमे में नामजद राज चौहान और हर्ष चौहान फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मुकदमे में 200 अज्ञात युवकों का जिक्र है। उनकी भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जूलूस के वीडियो वायरल हुए हैं।

लखनऊ के इन मॉल्स में FSDA की रेड, लुलु हाइपर मार्केट को किया सील

 

Back to top button