
बिहार की बेटियों को सरकार देगी ₹1 लाख तक, SC-ST महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
बिहार सरकार का महिला सशक्तिकरण पर जोर, SC-ST महिलाओं को अंतरजातीय विवाह पर ₹2.5 लाख और PT पास छात्राओं को मिलेगी ₹1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि।
Bihar: रक्षाबंधन से पहले बिहार की महिलाओं और छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं का ऐलान किया।
अंतरजातीय विवाह पर ₹2.5 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं को अंतरजातीय विवाह करने पर राज्य सरकार की ओर से ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल सामाजिक समरसता के साथ महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने में भी मदद करेगी।
यह भी पढ़ें…
BPSC अधिकारी के ‘कुत्ता भौंके हजार’ बयान पर बवाल, तेजस्वी ने की बर्खास्तगी की मांग
PT पास करने वाली छात्राओं को ₹1 लाख तक
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए भी सरकार ने प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है। अब PT यानी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को ₹30 हजार से ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि उन्हें मुख्य परीक्षा और आगे की तैयारी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
इस योजना का लाभ राज्य की विभिन्न श्रेणियों की छात्राओं को देने की बात कही गई है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक बाधाओं का सामना करने वाली छात्राओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…
TRE-4 में बदलाव की मांग पर सड़कों पर उतरे छात्र: CRPF से झड़प, छात्रा बेहोश
महिला प्रतिनिधित्व का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायत और नगर निकाय चुनावों में दिए गए 50 प्रतिशत आरक्षण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का परिणाम है कि बिहार में आज करीब 59 से 60 प्रतिशत महिलाएं निर्वाचित होकर जनप्रतिनिधि के तौर पर सामने आ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन से पहले किए गए इन ऐलानों को बिहार की आधी आबादी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





