Panchkula News : कार में एक ही परिवार के 7 लोगों की मिली लाश, क्या थी सामूहिक सुसाइड की वजह

Panchkula Suicide News Today:  देहरादून का परिवार पंचकूला में बाबा बागेश्वर धाम की कथा सुनने आया था. होटल की तलाश में परिवार ने जहर खाकर जान दे दी।

Panchkula Suicide News Today: हरियाणा के पंचकूला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के 7 लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं। पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले थे। हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए देहरादून से पंचकूला पहुंचे थे। सामूहिक रूप से आत्महत्या की यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की है।

सूत्रों के मुताबिक एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या की. सभी का शव पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कर्ज में थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे।

जहर खाने में दिया या कैसे खाया…

बताया जा रहा है कि प्रवीण मित्तल के साथ पिता देशराज मित्तल माता, उनकी पत्नी तीन बच्चे शामिल थे. बताया जा रहा है कि जब यह सेक्टर 27 के पास होटल ढूंढने के लिए पहुंचे तो उसे वक्त परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया. हालांकि, अब तक यह भी पता नहीं चला है कि जहर किसी खाने की चीज में मिलाया गया था या कैसे इसे बच्चों को दिया गया. गाड़ी में से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच पुलिस जांच कर रही है.

परिवार ने दबाव में आत्महत्या?

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि परिवार ने दबाव में आत्महत्या का कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस घटना से सदमे में है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्ट के लिए पंचकूला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सातों की हालत खराब थी. जिन्हें तुरंत ओजस अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन उपचार के दौरान सभी की मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारी कर्जा होने के कारण और तंगी से परेशान होकर इन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया और गाड़ी के अंदर जहर खा लिया

 

 

Back to top button