
Haryana की मॉडल की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से रेता गला
Sheetal Murder News: हरियाणा के सोनीपत में मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसका शव नहर में मिला. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Sheetal Murder News: हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या की जानकारी पुलिस ने दी है। आज तक ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि शीतल नाम की इस मॉडल की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। रविवार को ही मृतक शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रीयल थाने में शीतल की गुमशुगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
बहन ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस
हरियाणवीं एल्बम में मॉडल रही और पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली, शीतल के रूप में हुई है। जो वर्तमान में पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि शीतल अपनी शूटिंग पर गई थी, जहां पर उसका पुरुष मित्र पहुंच गया और मारपीट की, जिसके बारे में शीतल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था, वहीं कुछ देर में घर आने की बात कही थी। जिसके बाद शीतल तो घर नहीं लौटी, लेकिन नहर में उसके पुरुष मित्र की कार मिली। जिसके बाद बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रीयल थाने में शीतल की गुमशुगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
हत्याकांड की जांच में जुटी सोनीपत पुलिस
सोनीपत पुलिस ने बताया कि मॉडल शीतल की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. उसका शव एक नहर के पास से बरामद किया गया है. पिछले दिनों ही वह गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था.
पानीपत पुलिस और सोनीपत पुलिस अब संयुक्त रूप से मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. हालांकि शीतल के परिजनों ने सुनिल पर हत्या के आरोप लगाए हैं. क्योंकि शीतल के शव पर चोट के निशान मिले हैं. वहीं, हाथ और गला भी कटा हुआ था. शीतल की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई है.





