
ICC ODI Rankings: तख्तापलट से महज 1 अंक से चूके गिल, RO-KO का जलवा कायम
ICC की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर-1 बनने से मामूली अंतर से चूक गए। विराट कोहली, रोहित शर्मा को रेटिंग में फायदा मिला, जबकि जो रूट ने 6 साल बाद टॉप-10 में वापसी की।
ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद ताजा ICC Men’s ODI Rankings जारी कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 188 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने से महज एक रेटिंग अंक से चूक गए।
वहीं, भारत के दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी अपनी रेटिंग में अच्छा फायदा मिला है, जबकि सीरीज में नाबाद 249 रन बनाने वाले इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने लंबी छलांग लगाई है।
डेरिल मिचेल नंबर-1 पर बरकरार
ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 802 अंकों के साथ बेहद मामूली (1 पॉइंट) बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे, लेकिन सीरीज 1-2 से हारने के बाद वह ताज हासिल करने से थोड़ा पीछे रह गए।
ICC टॉप-5 वनडे बल्लेबाज:
-
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) – 802 अंक
-
शुभमन गिल (भारत) – 801 अंक
-
विराट कोहली (भारत) – 767 अंक
-
रोहित शर्मा (भारत) – 758 अंक
-
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 712 अंक
विराट-रोहित को रेटिंग का फायदा
लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं, जबकि सीरीज में दो फिफ्टी ठोकने वाले विराट कोहली तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। दोनों ने अपने रेटिंग अंक में सुधार किया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दो स्थान सुधारकर 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े- कीचड़ में नंगे पैर चल वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
पूरी वनडे सीरीज में बिना आउट हुए 249 रन बनाने वाले इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने 4 पायदान की छलांग लगाकर 8वीं रैंक हासिल कर ली है। रूट साल 2020 के बाद पहली बार वनडे टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में लौटे हैं।
ये भी पढ़े- Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने शतक से आलोचकों को दिया करारा जवाब, लॉर्ड्स में रचा नया इतिहास
कुलदीप यादव टॉप-10 से बाहर
गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर कायम हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं और टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़े- ODI WC 2027: रोहित-विराट के भविष्य पर भड़के युवराज सिंह, BCCI को सुनाई खरी-खरी





