
IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हरारे में युवा ब्रिगेड से जीत की उम्मीद
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज का पहला T20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND vs ZIM 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे का आगाज आज (23 जुलाई) से हो गया है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा है।
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और मेजबान जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
मिडिल आर्डर ने बढ़ाई टेंशन
संजू सैमसन नहीं है, ऐसे में पूरी संभावना है कि अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करेंगे. उन्होंने पिछली सीरीज में भी 3 लगातार मैच खेले, हालाँकि उनका बल्ला नहीं चला तो उन्हें ड्राप होना पड़ा था. ईशान किशन तीसरे और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर आएंगे. पांचवें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा होंगे, हालांकि पिछले कुछ मैचों में वह आलोचकों के निशाने पर रहे हैं और इस क्रम में सहज भी नहीं दिखे. तिलक तीसरे नंबर के अच्छे बल्लेबाज हैं. तिलक को ड्राप करना आसान नहीं होगा, क्योंकि वो उपकप्तान हैं.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच
हालिया दौरों के निराशाजनक नतीजों के बाद श्रेयस अय्यर के कंधों पर युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कराने की बड़ी जिम्मेदारी है। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की तेज गेंदबाजी पर सभी प्रशंसकों की निगाहें टिकी रहेंगी।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद प्रदान करती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े- ICC ODI Rankings: तख्तापलट से महज 1 अंक से चूके गिल, RO-KO का जलवा कायम
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Playing XI)
भारतीय टीम (Playing XI): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे टीम (Playing XI): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डिओन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्युमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
ये भी पढ़े- कीचड़ में नंगे पैर चल वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद





