गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की आइसक्रीम, बच्चे बड़े सभी को आएगी पसंद

raw mango ice cream recipe

गर्मियों में खुद को लू से बचाना हो, या खाने का स्वाद बढ़ाना हो कच्चा आम आपकी मदद करता है। सेहत के लिए कच्चे आम के फायदों को जानते हुए लोग गर्मियां शुरू होते ही इससे अलग-अलग तरह की चीजें बनाकर अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

आपने आज तक कच्चे आम से आचार, पन्ना, चटनी जैसी चीजें तो कई बार खाईं भी होंगी लेकिन इस बार कच्चे आम से बनाएं बच्चों की फेवरेट आइसक्रीम। आइए जानते हैं कच्चे आम से आइसक्रीम बनाने के लिए आपको फॉलो करने होंगे क्या टिप्स। 

कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री-

-कच्चे आम का गूदा- -200 ग्राम

-दूध- 1/2 लीटर

-क्रीम-1/2 कप

-चीनी-1/2 कप

-बादाम का पाउडर-1 चम्मच

-हरा कलर-1 चुटकी

-ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच

कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने का तरीका-

सबसे पहले कच्चे आम का पल्प निकालकर उसे चीनी के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें।

अब एक कढ़ाई में दूध डालकर उसे कम से कम 5 मिनट उबालें।

इसके बाद कढ़ाई में आम का पल्प डालकर उसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

इस मिश्रण में क्रीम डालें और चलाएं। इसमें बादाम पाउडर, हर कलर डालें।

आखिर में इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि डालें। अब गैस बंद कर दें।

जब यह ठंडा हो जाए तो इसे फ्रीज में 6 से 7 घंटे के लिए रख दें।

आपकी कच्चे आम की आइसक्रीम बनकर तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Back to top button