टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी में भारत की हार, अब बजरंग पूनिया से पदक की आस

India vs Great Britain

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं।

इस हार के बाद भारत एक और ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गया। कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

महिला रेसलिंग में सीमा बिस्ला का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सीमा महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल के प्री क्वार्टर फाइनल में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हार गई थीं।

हार के बाद अब उन्हें रेपेचेज का मौका भी नहीं मिलेगा क्योंकि उन्हें हराने वाली हमदी क्वार्टर फाइनल मैच में हार गई हैं।

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सेमीफाइनल में अब बजरंग का सामना तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव से होगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा।

महिला हॉकी में भारतीय खिलाड़ी गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जब​कि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में ​गोल किया।

ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया।

भारतीय एथलीट गुरप्रीत सिंह पुरुषों के 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में अपनी रेस पूरी नहीं कर सके और वह बाहर हो गए।

उन्होंने करीब 35 किलोमीटर तक रेस में दौड़ लगाई। 25 किमी तक वह 2:01:54 समय के साथ 49वें स्थान पर थे।

Back to top button