IND vs ENG: तीसरे टी20 में इस खिलाड़ी की छुट्टी तय! प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत

IND vs ENG 3rd T20I Playing-11: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह स्विंग गेंदबाज प्रिंस यादव के डेब्यू की उम्मीद है।

IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में लगातार हार का सामना कर रही भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में बड़े बदलाव के मूड में है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम में होने वाला यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। भारत 4 में से 3 मैच हार चुका है, जिसमें आयरलैंड से मिली करारी शिकस्त भी शामिल है।

बिश्नोई की खराब फॉर्म पड़ी भारी

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पूरी तरह बेअसर दिखे। उन्होंने न सिर्फ 3 नो-बॉल फेंकी, बल्कि अपने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटा दिए। ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब तीसरे स्पिनर की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका देना चाहता है।

प्रिंस यादव की हो सकती है एंट्री

पिच और कंडीशंस को देखते हुए बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। प्रिंस के पास गेंद को स्विंग कराने और अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता है, जो उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है।

बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें

पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट जरूर लिए थे, लेकिन हैरी ब्रूक के एक ओवर में आए 27 रनों ने मैच का पासा पलट दिया था। बल्लेबाजी में टीम इंडिया को शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा और युवा वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़े- Prithvi Shaw ने मंगेतर को दिया धोखा? आकृति अग्रवाल के पोस्ट से मंचा हड़कंप

बदल गई मैच की टाइमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ऐतिहासिक ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी नींद से थोड़ा समझौता करना पड़ेगा. सीरीज का दूसरा मैच जहां भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हुआ था, वहीं तीसरे मैच की टाइमिंग पूरी तरह अलग है. ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मुकाबले का टॉस रात 9:30 बजे होगा, वहीं मैच की पहली गेंद रात 10:00 बजे फेंकी जाएगी.

ये भी पढ़े- IND vs SL: भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का हुआ ऐलान; WTC फाइनल के लिए बेहद अहम

भारत की संभावित प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने दिए डेब्यू के संकेत, इंस्टा स्टोरी पर लिखा ‘New Chapter’

Back to top button