
UP Police की स्मार्ट पुलिसिंग से इंटरनेशनल ट्रेड शो बना सुरक्षित और भव्य आयोजन
UPITS 2025: ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) न सिर्फ व्यापार और निवेश के लिहाज से सफल रहा बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से भी मिसाल बन गया। इस पूरे आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ने अहम भूमिका निभाई।
सुरक्षा व्यवस्था
इवेंट को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने बहुस्तरीय रणनीति अपनाई।
- सुरक्षा के लिए 7 डीसीपी, 14 एडीसीपी, 38 एसीपी, 80 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर, 40 महिला एसआई और 1,400 कांस्टेबल तैनात किए गए।
- महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए 150 महिला कांस्टेबल की नियुक्ति की गई।
- अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 7 कंपनियां पीएसी और 1 कंपनी आरएएफ को भी तैनात किया गया।
तकनीकी निगरानी
- 24×7 कंट्रोल कमांड सेंटर से पूरे आयोजन स्थल पर नजर रखी गई।
- 550 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन सर्विलांस की मदद से पल-पल की गतिविधियों की निगरानी हुई।
- आसमान से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया।
यह भी पढ़ें…
उन्नाव के सरस्वती टाकीज में लगी भीषण आग, जल गया पूरा सिनेमा हाल
ट्रैफिक प्रबंधन
लाखों की संख्या में आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पर विशेष ध्यान दिया गया।
- 10 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 20 टीएसआई, 450 ट्रैफिक कांस्टेबल और 3 एसीपी ट्रैफिक को तैनात किया गया।
- 7 पार्किंग स्थल तैयार किए गए जिनमें 15,000 से अधिक वाहनों की क्षमता रही।
- सबसे बड़ा नासा पार्किंग स्थल रहा, जहां 10,000 वाहन खड़े किए जा सकते थे।
- पार्किंग से आयोजन स्थल तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News चिनहट में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खाया जहर; आठ महीने पहले हुई थी शादी
विदेशी मेहमानों के लिए विशेष इंतज़ाम
विदेशी डेलीगेट्स और वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए होटल से आयोजन स्थल तक विशेष परिवहन व्यवस्था की गई। साथ ही शहरभर और आयोजन स्थल पर साइन बोर्ड लगाए गए, ताकि किसी को दिशा-निर्देश की समस्या न हो।
यूपी पुलिस ने UPITS-2025 को “जीरो इंसिडेंट इवेंट” बनाकर यह साबित कर दिया कि वह बड़े से बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को भी सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें…





