
Lucknow News चिनहट में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खाया जहर; आठ महीने पहले हुई थी शादी
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार इलाके में एक नवदंपती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुद्ध विहार कॉलोनी में रहने वाले दंपति के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि पति ने जहर खा लिया। डॉक्टरों ने 32 साल की महिला नजमा को मृत घोषित कर दिया, वहीं 35 वर्षीय पति समीम का इलाज जारी है। दोनों की शादी मात्र आठ माह पहले हुई थी और यह दंपति किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।
घरेलू कलह का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका नजमा अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली थी, जबकि उसका पति समीम बाराबंकी जिले का निवासी है। करीब आठ माह पहले दोनों ने शादी की थी और किराए पर मकान लेकर चिनहट के बुद्ध विहार कॉलोनी में रह रहे थे। समीम विभूतिखंड क्षेत्र में दर्जी का काम करता है। मकान मालिक बैजनाथ यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था और तीन दिन पहले भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि लगातार घरेलू तनाव के चलते ही यह दर्दनाक घटना हुई।
ये भी पढ़े-
Bareilly Violence: बरेली में इंटरनेट बहाली के बाद जनजीवन सामान्य, पुलिसबल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही मृतका और आरोपी पति दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। नजमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं समीम का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वैवाहिक कलह का लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े-
नोएडा के CEO समेत UP के कई IAS आज होगे रिटायर; PCS अफसर भी सेवानिवृत्ति





