BRICS Summit में ITC का शाही इंतजाम, भारतीय स्वाद के साथ ग्लोबल कुजीन

BRICS Summit में विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, ITC के 100 से ज्यादा शेफ परोस रहे भारतीय और ग्लोबल कुजीन।

BRICS: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। सम्मेलन के मीडिया सेंटर में देश-विदेश से पहुंचे पत्रकारों और मेहमानों को भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ ग्लोबल कुजीन का स्वाद भी चखने को मिल रहा है। इस खास जिम्मेदारी को ITC Hotels संभाल रहा है।

BRICS Summit के दौरान मेहमानों के लिए तैयार किए गए मेन्यू में भारत के पारंपरिक और मशहूर व्यंजनों के साथ चीनी और पश्चिमी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। कोशिश है कि अलग-अलग देशों से आए मेहमानों को अपने स्वाद के अनुरूप भोजन मिले और साथ ही उन्हें भारतीय खान-पान की खासियतों का अनुभव भी हो।

बुखारा से दम पुख्त तक, खास ब्रांड्स का जायका
ITC की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान ITC के अलग-अलग मशहूर ब्रांड्स के व्यंजनों को शोकेस किया जा रहा है। इनमें बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करी जैसे ब्रांड्स के व्यंजन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ दिन से इन व्यंजनों को मेहमानों और प्रतिभागियों के लिए पेश किया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मेहमान भारतीय खान-पान की विविधता का स्वाद ले सकें।

भारतीय खाने के साथ चाइनीज और वेस्टर्न कुजीन
कॉर्पोरेट शेफ के मुताबिक, BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए मेन्यू तैयार करते समय मेहमानों की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखा गया है। इसमें भारतीय भोजन के साथ चाइनीज और वेस्टर्न फूड को भी जगह दी गई है।

उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमान निश्चित तौर पर भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेना चाहेंगे, लेकिन उनके अपने देशों के पसंदीदा भोजन को भी मेन्यू में शामिल करना जरूरी है। इसी वजह से अलग-अलग देशों के व्यंजनों को भी यहां शोकेस किया गया है।

140 होटल्स से पहुंचे एक्सपर्ट शेफ
ITC Hotels के पूरे भारत में करीब 140 होटल हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में इन होटल्स से विशेषज्ञ शेफ को बुलाया जाता है। BRICS Summit के लिए भी अलग-अलग जगहों से विशेषज्ञों की टीम पहुंची है।

ITC के मुताबिक, 100 से अधिक शेफ यहां मेन्यू को संभाल रहे हैं और मेहमानों के लिए व्यंजन तैयार कर रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने के लिए मेन्यू से लेकर उसकी गुणवत्ता और प्रस्तुति तक का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

भारत में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुझे अत्यंत खुशी:PM

‘भारत के बेहतरीन और दुनिया के सबसे अच्छे व्यंजन पेश कर रहे’
BRICS Summit में ITC Hotels के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा कि मीडिया सेंटर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद हैं और ऐसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन के साथ साझेदारी करना ITC Hotels के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि यहां पेश किया जा रहा भोजन कई क्षेत्रों और देशों का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि सम्मेलन में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मेहमान पहुंचे हैं। मेन्यू को काफी सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि वैश्विक स्वाद के साथ भारतीय व्यंजनों की खासियत और पसंदीदा कंफर्ट फूड भी मेहमानों को उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें…

राष्ट्रपति भवन में BRICS डिनर आज, पुतिन-जिनपिंग संग योगी आदित्यनाथ भी होंगे मौजूद…

BRICS Summit में दिख रही भारत की पाक कला की झलक
BRICS शिखर सम्मेलन सिर्फ कूटनीतिक और आर्थिक चर्चाओं तक सीमित नहीं है। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति, खान-पान और आतिथ्य की झलक भी विदेशी मेहमानों को देखने को मिल रही है।

ITC Hotels की ओर से तैयार किया गया खास मेन्यू भारत की समृद्ध पाक परंपरा को दुनिया के सामने पेश करने का एक माध्यम बन गया है। भारतीय मसालों और पारंपरिक व्यंजनों से लेकर अंतरराष्ट्रीय पसंद के भोजन तक, यहां मेहमानों के लिए स्वाद की पूरी विविधता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

भारत-चीन के रिश्तों में नरमी, ग्वांगझोउ-दिल्ली हवाई सेवा शुरू

Back to top button