
अंधा प्यार! लखनऊ में मां ने प्रेमी संग मिलकर की मासूम बेटी की हत्या, 36 घंटे तक छिपाया राज
Lucknow Crime news: लखनऊ के कैसरबाग से चौंकाने वाली खबर आई है, जहां प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही मुस्लिम महिला ने बेटी को मार डाला। फिर पति को फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।
Lucknow Crime news: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित के साथ मिलकर अपनी छह साल की मासूम बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मासूम बच्ची का शव घर में सड़ता रहा, लेकिन महिला ने किसी को भनक तक न लगने दी। साजिश के तहत बेटी की हत्या का इल्जाम अपने पति शाहरुख खान पर लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों ने रोशनी की पोल खोलकर रख दी।
हत्या के बाद रात भर की पार्टी
ये घटना 13 जुलाई की रात की है। रोशनी की परेशानी थी कि 5 साल की बेटी उसके ब्वॉयफ्रैंड उदित जायसवाल के साथ प्यार की राह में रोड़ा बन रही थी। दोनों को शक था कि कहीं वो उनकी नापाक मोहब्बत का राज खोल न दे। जानकारी के मुताबिक, रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी बेटी को पहले मारा पीटा और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को बैग में बंद कर दिया। हत्या करने के बाद रोशनी और उदित घर बंद कर लखनऊ के ही एक होटल में चले गए। वहां दोनों ने शराब पी और रात भर पार्टी की।
पति पर लगाए आरोप
पुलिस के सामने रोशनी ने आरोप लगाए कि झगड़े के बाद उसके पति शाहरुख ने बेटी की हत्या की और भाग गया। मगर उदित ने दबाव में सच उगल दिया। फिर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई।
सीतापुर में शादी से पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार फिर…
रोशनी और उदित को लग रहा था कि उन्होंने कहानी बहुत अच्छी बुनी है, लेकिन उनकी फिल्मी स्क्रिप्ट में कई झोल थे। इन्हें भांपते हुए पुलिस को टाइम नहीं लगा। सबसे ज्यादा शक जिस बात से हुआ, वह था सायनरा के शव से आ रही दुर्गंध से। रोशनी दावा कर रही थी कि एक रात पहले उसके पति ने हत्या की है, जबकि बदबू इतनी ज्यादा थी कि उससे यह पता लगाने में देर नहीं लगी कि हत्या 24 घंटे पहले हो चुकी है। फिर सीसीटीवी कैमरों और पड़ोसियों ने भी यह साफ कर दिया कि पति शाहरुख तो कल रात आया ही नहीं।
लखनऊ में 5 साल की बच्ची की मौत; लिव इन में रह रही मां, पति का आरोप…





