ऑनलाइन गेमिंग की ने ली 13 साल के बच्चे की जान, पिता के खाते से उड़ाए 14 लाख

Lucknow News in Hindi: राजधानी लखनऊ के 13 वर्षीय यश ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत के चलते अपने पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये गवा दिए। जिसके बाद डर और पश्चाताप में उसने आत्महत्या कर ली।

Lucknow News in Hindi: राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलकर पिता के 14 लाख रुपये हारने के बाद 13 वर्ष के मासूम यश को जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यश के पिता, एक किसान, ने अपना खेत बेचकर यह पैसे जमा किए थे ताकि घर बनवाया जा सके। वह ऑनलाइन गेम के मकड़जाल में उलझ चुका था। जीत के लालच में या फिर हारी हुई रकम वापसी के लिए वह मात्र डेढ़ महीने में ही भारी-भरकम रकम हार गया। उसके घरवाले बताते हैं कि वह कुछ दिन से किसी से ठीक से बात नहीं कर रहा था।

मानसिक तनाव से गुजर रहा था मासूम

बताया जा रहा है कि घरवालों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यश किस मानसिक तनाव से गुजर रहा है। जब पिता को बैंक से पैसे गायब होने का पता चला और वे पूछताछ करने ही वाले थे, तब यश ने यह घातक कदम उठाया और आत्महत्या से पहले मोबाइल फोन को रीसेट कर दिया, जिससे सभी डेटा मिट गया।

बैंक मैंनेजर ने बताई सच्चाई

यश के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे ने एक बार उनसे अपनी परेशानी नहीं बताई। सुरेश ने बताया कि मैं 20 हजार रुपये निकालने बैंक गया था। इसी दौरान मुझे रकम न होने की जानकारी हुई। जिसके बाद बैंक मैनेजर से बातचीत की और उसने बताया कि पूरी रकम फ्री फायर गेम खेलने के दौरान खर्च की गई है।

यह भी पढ़ें…

गोरखपुर में युवक की मौत के बाद बवाल… ग्रामीणों का पथराव, सीएम योगी ने दिए निर्देश

सुरेश का मोबाइल फोन सोमवार रात 9.00 बजे के बाद अचानक री-सेट हो गया। गैलरी, कॉल लॉग, मैसेज, फेसबुक, फ्री फायर गेम के अलावा सभी सोशल मीडिया अकाउंट अपने आप डिलीट हो गए। घरवालों को इसकी जानकारी करीब 10 बजे हुई। माना जा रहा है कि आत्महत्या से पहले यश ने फोन को री-सेट किया था।

यह भी पढ़ें…

यूपी में स्थापित होंगे संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

 

Back to top button