गोरखपुर में युवक की मौत के बाद बवाल… ग्रामीणों का पथराव, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ चापी टोला में सोमवार देर रात एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे।

क्या है मामला?
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करण नैय्यर ने बताया कि रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि गांव में दो पिकअप से पशु तस्कर आए हैं। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, जिसमें एक पिकअप फंस गया और तस्कर भाग निकले। दूसरी गाड़ी का पीछा गांव का एक युवक कर रहा था। इसी दौरान तस्करों ने उसे पिकअप से धक्का दे दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

प्रथम दृष्टया जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। एसएसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कई टीमें तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी हैं।

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा तस्कर
ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया था। उसे चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें…

यूपी में स्थापित होंगे संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

प्रशासन की कार्रवाई और आश्वासन
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी—

  • आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी,
  • स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा,
  • परिवार के साथ बैठक कर अन्य मदद भी सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने कहा कि प्राथमिकता शव का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार कराने की है, इसके बाद पीड़ित परिवार से दोबारा संवाद होगा।

यह भी पढ़ें…

Deputy CM बृजेश पाठक ने किया गौशाला का निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार से संवाद करने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

UP News: महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी, प्यार में कातिल बनी बीवी

Back to top button