लखनऊ में बेकाबू होकर घर में घुसी बस, चालक समेत कई घायल

Lucknow News: मोहनलालगंज में एक बस मोड़ के पास अचानक से सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में घर से टकरा गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फूलवरिया मोड़ पर मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्लीपर बस (संख्या NL 07B0685) वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी।

फूलवरिया मोड़ के पास अचानक सामने से आए ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पास स्थित एक मकान में जा टकराया। हादसे में मकान मालिक इस्लाम मोहम्मद के घर का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रक बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्योति नगर की ओर से अचानक सामने आए एक ट्रक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सीधे इस्लाम मोहम्मद के मकान में जा घुसी। इस टक्कर से मकान का मुख्य गेट और दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़े- IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा; नाराज अफसर ने छोड़ी सेवा, संघर्षों से भरा रहा करियर

बस ड्राइवर और कंडक्टर घायल

इस हादसे में बस चालक विवेक चौहान (42), निवासी कोतवाली इटावा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बस परिचालक हर्षदीप (25), निवासी गंगानगर, राजस्थान, भी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

ये भी पढ़े- UP News: शादी के अगले ही दिन अस्पताल पहुंचा दूल्हा, सुहागरात पर हुआ कुछ ऐसा…

बस में सवार लगभग 30-35 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। हालांकि, सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े- UP News: लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप, गांव में फोर्स तैनात

Back to top button