
UP में CHC पर तैनात कर्मचारियों की डिजिटल हेल्थ ट्रेनिंग; मरीज़ों को मिलेगी बड़ी राहत
UP News: सीएम योगी की स्वास्थ्य योजना के तहत, यूपी के 75 जिलों में डिजिटल हेल्थ ट्रेनिंग शुरू हुई है. मरीजों को अब अस्पताल की लैब रिपोर्ट मोबाइल पर एसएमएस या व्हाट्सऐप से मिलेगी.
UP News: सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना, जिसमें उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं सुलभ करायी जानी है, को साकार करने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 75 जनपदों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के चिकित्सा अधीक्षक/लैब टैक्नीशियनों/कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का शुभारम्भ आज किया गया है।
आखिर क्या है ये योजना?
यूपी सरकार ने अपने अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधा शुरू की थी जिसमे किसी को टेस्ट रिपोर्ट पाने के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ेगा. उन्हें ऑनलाइन वाट्सअप/एस०एम०एस० के माध्यम से मोबाइल पर ही जाँच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जायेगी। मेसर्स POCT सर्विसेज के तहत पी०क्यू०एस०डी०एफ० के द्वारा सी०एस०आर० फण्ड से चिकित्सा अधीक्षक/लैब टैक्नीशियनों / कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। चिकित्सालयों में तैनात मानव संसाधन के प्रशिक्षित हो जाने के पश्चात् प्रत्येक मरीज का आभा आधारित पंजीकरण होगा एवं उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार होने के साथ-साथ सभी को कम्प्यूटराइज्ड पैथालॉजी रिपोर्ट उनके मोबाइल पर वाट्सअप/एस०एम०एस० के माध्यम से प्राप्त होगी।
क्या कहना है ट्रेनिंग देने वाली कंपनी का
क्या कहना है ट्रेनिंग देने वाली कंपनी का यूपी के 75 जिलो के सभी अस्पतालों में ट्रेनिंग देने वाली POCT के वक्ता का कहना है कि गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में लैब टेस्ट की रिपोर्ट वाट्सअप/एस०एम०एस० के जरिए सभी मरीजों को उनके मोबाइल पर मुहैया कराने की फैसिलिटी से बहुत से मरीजों और उनके परिजनों को मदद मिली है और उन्हें अस्पताल में आकर लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। इसी कड़ी में अब POCT के तहत पी०क्यू०एस०डी०एफ० के द्वारा उत्तर प्रदेश के तमाम चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत देने के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन आज से शुरू किया गया है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक महीने तक चलेगा।
सीएमओ ऑफिस में हुई ट्रेनिंग
यूपी के सीएचसी में तैनात सभी लैब टेक्नीशियन, चिकित्सा अधिकारियों की ट्रेनिंग सीएमओ ऑफिस में हुई। यूपी के 75 जिलो में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी चिकित्सा अधीक्षक,लैब टैक्नीशियनों,कम्प्यूटर आपरेटरों की डेमो के जरिये ट्रेनिंग हुई।कर्मियों को डिजिटल तरीके से मरीज़ों की रिपोर्ट तैयार करने की ट्रेनिंग दी गयी।
इस मशीन से सीएचसी पर अपना इलाज कराने आ रहे मरीज़ों को बड़ी राहत मिलेगी।मरीज को कम्प्यूटराइज्ड पैथालॉजी रिपोर्ट उनके मोबाइल पर वाट्सअप या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी और मरीज़ों को जांच के लिए जिला हॉस्पिटल के चक्कर लगाने की मुश्किल से निजात मिलेगा ये ट्रेनिंग poct सर्विसेज के तत्वाधान मैं pqsdf के सीएसआर से कराया जा रहा है।





