
Car Accident: अंधेरे कुएं में समा गई कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत
Nashik Dindori Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में छह बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई।
Nashik Dindori Car Accident: नासिक के दिंडोरी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है. आधी रात को अनियंत्रित कार खुले कुएं में गिर गई, जिसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं. अंधेरे और गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई. यह घटना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल
इस दुखद घटना में कार सवार तीन बच्चों की भी दर्दनाक मौत हो गई है. दिंडोरी शहरे के शिवाजी नगर स्थित एक कुएं में MH15-JS-1053 अर्टिगा कार गिर गई. बता दें कि राहत-बचाव कार्य शुरू करने के बाद जब तक कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक सबने दम तोड़ दिया था. इन सभी मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं.
मृतकों में राखी सुनील दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे सुनील दत्तु दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे और दरगोडे परिवार के चार अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. यह सभी दिंडोरी के इंदौर गांव के रहने वाले हैं.
घटना पर एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ नागरिकों ने देर रात लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की. रात के अंधेरे में कुएं के अंदर से लोगों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।





