लेह के पास बड़ा हादसा, भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त…

Indian Army Cheetah Helicopter Crash: Ladakh के लेह के पास तांगत्से इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर 20 मई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीनों अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी अब सामने आई है।

हादसे के बाद मलबे के पास ली गई तीनों अधिकारियों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कौन-कौन था हेलिकॉप्टर में सवार?
भारतीय सेना के इस सिंगल-इंजन चीता हेलिकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे।

हेलिकॉप्टर में यात्री के रूप में Sachin Mehta सवार थे, जो 3 इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) हैं।

हादसे के बाद वायरल हुई सेल्फी
क्रैश के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता ने दोनों अधिकारियों के साथ मलबे के पास बैठकर एक सेल्फी ली। यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीर में तीनों अधिकारी सुरक्षित नजर आ रहे हैं, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें…

Rozgar Mela में PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं को बताया देश की ताकत…

कैसे हुआ हादसा?
फिलहाल हादसे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर कठिन पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेना ने दिए जांच के आदेश
भारतीय सेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच और “कोर्ट ऑफ इंक्वायरी” के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मशीनरी फेलियर, मौसम या भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से हुई।

यह भी पढ़ें…

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, पूर्व जज सास पर मेजर हर्षित शर्मा का तीखा हमला

चीता हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल
चीता हेलिकॉप्टर भारतीय सेना द्वारा ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में सैनिकों और सामान की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

लद्दाख जैसे कठिन इलाकों में ये हेलिकॉप्टर सेना के लिए बेहद अहम माने जाते हैं, लेकिन चुनौतीपूर्ण मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जोखिम भी अधिक रहता है।

यह भी पढ़ें…

PM Modi को झालमुरी खिलाने वाला अब डर के साये में, बम से उड़ाने की मिली धमकी

Back to top button