UP में UCC पर बड़ा अपडेट! अमित शाह से मिलेंगे योगी, ड्राफ्ट पर हो सकती है चर्चा

UCC: 2027 चुनाव से पहले यूपी में UCC को लेकर बढ़ी हलचल, अमित शाह के साथ बैठक में ड्राफ्ट और लागू करने की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

UP News: उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में UCC लागू करने की संभावनाओं को लेकर चर्चा बढ़ गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी में UCC लागू करने की दिशा में आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

2029 से पहले UCC लागू करने का ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार वाले राज्यों में 2029 से पहले समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में भी UCC को लेकर तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर यह चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि क्या राज्य में चुनाव से पहले UCC को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

…जब छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिखाया पोर्न

अमित शाह से मुलाकात में UCC पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचेंगे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे कर्तव्य भवन-3 में यमुना नदी से जुड़े मुद्दे पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसी दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

इस मुलाकात में यूपी में UCC के संभावित ड्राफ्ट, उसे लागू करने की प्रक्रिया और विधानसभा चुनाव से पहले इसकी टाइमलाइन को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठक में UCC पर अंतिम निर्णय होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें…

UP मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित

कमेटी के ड्राफ्ट पर भी नजर
उत्तर प्रदेश में UCC के ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट को लेकर भी गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि कमेटी के मसौदे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

अगर यूपी में UCC लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जाते हैं, तो इसका असर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीति पर भी पड़ सकता है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की संभावित मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया तो ब्लड बैंक ले जाकर निकलवाया खून

Back to top button