Viral Video: Russian के साथ शख्स का भोजपुरी गाने पर डांस, Video सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का एक रसियन लड़की के साथ इंडिया गेट के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा है। एक बिहारी लड़के ने पवन सिंह के गाने पर रशियन लड़की को नचा दिया।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर ना जाने कितने वीडियो वायरल होते रहते है। किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए दिख जाएंगे तो किसी वीडियो में शख्स अपना टैलेंट दिखाता हुआ नजर आता है। इनके अलावा रील बनाते हुए लड़के और लड़कियों का भी वीडियो वायरल होता है। अब ऐसे ही रशियन लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा जी’ पर डांस करती दिख रही है। लड़का गाने पर एक स्टेप करता और उसे देखने के बाद लड़की भी उसी स्टेप पर डांस करने लगती है। दोनों यह डांस इंडिया गेट के सामने करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा है, ‘रसियन गर्ल के साथ डांस, ये तो रिकॉर्ड बना दिया। मैम ने क्या डांस किया।’

भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने लगाए ठुमके

इस वीडियो को harsh_tivari_dancer नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उसने लिखा- ‘रशियन लड़की के साथ डांस किया। ये तो रिकॉर्ड बना दिया। मैम ने क्या डांस किया है’।

ये वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट का है जो इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विदेश से आई एक लड़की भोजपुरी गाने पर एक भारतीय लड़के के साथ जमकर डांस कर रही है। मन में जे तहरा सबर रही ऐ राजा जी, त पतरे कमरिया जिंदगी भर रही ऐ राजा जी… इन लाइन्स पर रशियन लड़की खूब ठुमके लगाती दिख रही है।

लोगों ने किए मजेदार कमेन्ट

एक यूजर ने लिखा- ‘यही सब देखने के लिए गेहूं बेचकर फोन का रिचार्ज कराता हूं’। दूसरे ने कमेंट किया- ‘यूपी वाले कुछ भी कर सकते हैं’। तीसरे यूजर ने वीडियो पर लिखा- ‘ये विदेशी तो भारतीय लड़की से ज्यादा अच्छा डांस कर रही है’। एक ने ते यो तक लिख दिया- ‘लगता है कि रूस से विवाद कराकर रहोगे’।

इस वीडियो पर अब तक करीब 2 लाख 34 हजार लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लगभग 53 लाख लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो पर व्यूज अभी भी बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि, वो लोगों के कमेंट्स हैं जिसने लाइमलाइट बटोर ली।

Back to top button