
एकतरफा इश्क़ का खौफ़नाक अंजाम…, प्रेमिका पर एसिड अटैक कराने वाला शख्स गिरफ्तार
Meerut Acid Attack Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
Meerut Acid Attack Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 35 साल की नर्स पर एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया था. इस केस में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नर्स के एक्स बॉयफ्रेंड ने ही उस पर तेजाब से हमला करवाया था. अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस संग उसकी मुठभेड़ हुई थी. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा तो बोला- साहब! गलती हो गई. माफ कर दो. फिर उसने बताया कि क्यों वो एक्स गर्लफ्रेंड से नाराज था.
एकतरफा इश्क़ से जन्मी वारदात
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महेंद्र प्रजापति का महिला नर्स रुख़साना से एकतरफ़ा प्रेम था. जब रुख़साना ने उससे बात करना बंद कर दिया तो महेंद्र ने खौफ़नाक कदम उठाया. उसने एक नाबालिग बच्चे को दो हज़ार रुपये दिए और उससे रुख़साना पर एसिड फेंकने को कहा. यह हमला तब हुआ जब नर्स अस्पताल की ड्यूटी पर जा रही थी.
पीड़िता की हालत गंभीर
एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसी रुख़साना को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया. चिकित्सकों के अनुसार चेहरे और शरीर पर जलन के गहरे निशान हैं. फिलहाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एसिड की बोतल और कुछ सबूत बरामद किए हैं.
ये भी पढ़े-
Sitapur के BSA ऑफिस में दे दनादन…, प्रिंसिपल ने अधिकारी को बेल्ट से पीटा
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महेंद्र तक पहुंचा गया. बुधवार देर रात लोहियानगर इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
ये भी पढ़े-
मिर्जापुर की बिरहा गायिका को पुलिस ने दबोचा, मां दुर्गा पर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो





