टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

मीराबाई चानू

टोक्यो (जापान)। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। वे वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

कोरोना महामारी के बीच 23 जुलाई से हुई टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत में पहले दिन तो भारत को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

मीराबाई ने स्नैच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो ग्राम का वजन उठाया। उनसे आगे चीन की हो जिहुई रहीं, जिन्होंने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम का वजन उठाया।

इसके अलावा भारत के स्टार शूटर सौरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पॉजीशन हासिल करके फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है।

भारत और कोरिया के बीच तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी को कोरियाई जोड़ी से 2-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ आज के दिन भारत के पदक जीतने का इंतजार बढ़ गया है।

Back to top button