
Youtuber Mohammad Aamir को मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैनल पर मिले आपत्तिजनक वीडियो
YouTuber Mohammad Aamir: यूट्यूब पर TRT (टॉप रियल टीम) नाम से चैनल चलाने वाले आमिर को यूपी के मुरादाबाद में पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
YouTuber Mohammad Aamir: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में YouTuber Mohammad Aamir को गिरफ्तार किया गया है। उस पर देवी-देवताओं और साधु-संतों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। Mohammad Aamir और उसकी टीम TRT नाम का एक YouTube चैनल चलाती है, जिसके लाखों फॉलोवर्स हैं। इन वीडियो में Mohammad Aamir साधु के भेष में अभद्र टिप्पणियां और गालियां देता था। अमन ठाकुर नाम के एक युवक ने X पर पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी।
Mohammad Aamir को भेज दिया जेल
पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और आरोप सही पाए गए। पुलिस ने Mohammad Aamir को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “जांच की गई और जांच के बाद ये सही पाया गया। इसको हम लोगों ने गिरफ्तार किया है और उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके इसको हम लोग अभी जेल भेज रहे हैं।” पुलिस ने यह भी कहा कि उनकी सोशल मीडिया टीम सक्रिय है और ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े-
Aniruddhacharya के बयान पर मच गया बवाल?, लड़कियों की शादी की उम्र पर टिप्पणी के बाद मांगी माफी
बताते चले कि इससे पहले जनवरी 2024 में आरोपी आमिर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज हुआ था। उस समय उसने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्टेज परफार्मेंस में लड़कियों पर पर विवादित टिप्पणी की थी। आरोपी ने साधु संतों की वेशभूषा धारण करके गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किया था।




