टोक्यो ओलिंपक: उम्मीदों को झटका; पुरुष हॉकी टीम हारी, पहलवान सोनम मलिक भी बाहर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे खेलों के महाकुम्भ ओलिंपक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से फाइनल जीतने की लगाई गई उम्मीद टूट गई है।

भारत को सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार मिली है। इसी के साथ भारत का स्वर्ण पदक जीतने का भी सपना चकनाचूर हो गया है। हालांकि, अभी भी हॉकी में देश को एक पदक मिल सकता है।

सोनम मलिक हारीं

भारत को दूसरा झटका महिला पहलवान सोनम मलिक के रूप में लगा, जब सोनम को 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

अंतिम समय तक स्कोर 2-2 था, लेकिन बोलोरतुया को सेकेंड पीरियड में एक साथ हासिल दो अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

भारतीय हॉकी टीम हारी सेमीफाइनल

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम आज अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरी। भारत के सामने दिग्गज बेल्जियम की टीम थी और बेल्जियम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया।

भारत को इस मैच में 2-5 से हार मिली। हालांकि, अभी भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है।

टोक्यो ओलिंपक में भारत के ज्यादातर खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मीराबाई चानू और पीवी सिंधू को छोड़ दें तो व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं दिखा, जिसने एक भी बार भी ये महसूस कराया हो कि वो पदक जीत सकता है।

खेल के 12वें दिन मंगलवार को देश से एक भी पदक की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो कि पदक वाले मैच खेलेगा या कोई भी टीम ऐसी नहीं है जो फाइनल खेलेगी।

फिर भी हॉकी, कुश्ती, भाला फेंक और गोला फेंक में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Back to top button