
गोधरा में मातम… घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Gujarat News: गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में हुई, जिससे इलाके में मातम का माहौल फैल गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह अचानक घर से घना धुआं और जलने की तीखी गंध आने लगी। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया, लेकिन जब टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक परिवार के चारों सदस्य मृत पाए गए। यह दृश्य बेहद दर्दनाक था।
यह भी पढ़ें…
देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ATS ने ISIS के टेररिस्ट को किया गिरफ्तार
धुएं से दम घुटने की आशंका
प्राथमिक जांच में संभावना जताई गई है कि घर में आग लगने के दौरान अधिक धुआं भर जाने से दम घुटने की वजह से मौत हुई होगी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें…
PM Modi का दो दिवसीय गुजरात दौरा… एकता नगर में विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
आग का कारण अभी अज्ञात
फिलहाल घर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं ताकि आग के स्रोत और संभावित लापरवाही के कोण की पुष्टि की जा सके।
इस हादसे ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार शांत और सामान्य जीवन जीने वाला था। घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है।
यह भी पढ़ें…
रिवाबा जडेजा बनी गुजरात की मंत्री, सोशल वर्क और राजनीति में रही सक्रिय





