
Greater Noida में युवक की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार…कैंची से किया था वार
Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सूरजपुर पुलिस और क्राइम रिस्पॉन्स टीम (सीआरटी) ने मिलकर एक हत्या के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और मृतक की एक चप्पल बरामद की गई है।
घटना का खुलासा
यह मामला 3 नवंबर 2025 का है, जब थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव पाली जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य और भौतिक सबूत एकत्र किए। जांच के दौरान मृतक की पहचान अंकित (25 वर्ष) निवासी ग्राम श्यौराजपुर, थाना सूरजपुर के रूप में हुई।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस तरह पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। जांच टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर गुरुवार को ग्राम भनौता कट (थाना सूरजपुर क्षेत्र) से आरोपी ओमपाल (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ओमपाल ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि वह और मृतक अंकित दोनों तिलपता स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स में काम करते थे — अंकित सफाईकर्मी था और ओमपाल दर्जी का काम करता था।
यह भी पढ़ें…
CM Yogi ने जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ, बिरसा मुंडा को किया नमन
घटना के दिन अंकित ने शराब पी रखी थी और उसके 7000 रुपए गायब हो गए थे। उसे शक हुआ कि पैसे ओमपाल ने चुरा लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। अंकित ने झगड़े के दौरान ओमपाल और उसकी पत्नी को अपशब्द कहे, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और अपने पास रखी कैंची से अंकित के गले पर वार कर दिया। वार इतना गहरा था कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद शव को फेंककर फरार हुआ आरोपी
हत्या के बाद ओमपाल ने शव को ग्राम पाली रोड पर नाले के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के दाहिने पैर की चप्पल बरामद की थी, जबकि बाएं पैर की चप्पल आरोपी के कब्जे से मिली है।
यह भी पढ़ें…
प्रयागराज में दिखेगा भारत-जापान की संस्कृति का संगम, यमुना किनारे बनेगा ‘पब्लिक प्लाजा पार्क’
आरोपी की पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी ओमपाल (35 वर्ष) मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के ग्राम पोखरपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह संतोष नगर कॉलोनी, सूरजपुर में रह रहा था और वहीं काम करता था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से और भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने का कोई प्रयास किया था या नहीं।
यह भी पढ़ें…





