
PM Modi ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, CM योगी ने कही ये बड़ी बात…
UP International Trade Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान के लिए रवाना होंगे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन किया
UP International Trade Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का भव्य शुभारंभ किया । ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ लागू करने और प्रदेश सहित देश के व्यापारियों, उद्यमियों एवं मध्यम वर्ग को दीपावली पूर्व उपहार देने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित यह विशाल कार्यक्रम 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताएं वैश्विक मंच पर प्रदर्शित की जाएंगी।
ट्रेड शो की मुख्य विशेषताएँ और आकर्षण
25 से 29 सितंबर तक चलने वाला यह पाँच दिवसीय ट्रेड शो ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विज़न को नई ऊर्जा देगा, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस आयोजन में दुनिया भर के 75 से अधिक देशों के खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है।
ODOP: स्थानीय कारीगरी की वैश्विक पहचान
ट्रेड शो का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) पवेलियन है। यहाँ राज्य के सभी 75 जिलों के विशिष्ट और सिग्नेचर उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। भदोही के कालीन, मुरादाबाद के धातुशिल्प, फ़िरोज़ाबाद के कांच और सहारनपुर के लकड़ी के हस्तशिल्प जैसे उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यह मंच MSMEs और कारीगरों के लिए अपने कौशल को सीधे वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने का सबसे बड़ा अवसर है।
ये भी पढ़े-
नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से बाजार में उत्साह, सीएम योगी ने हजरतगंज में लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया। ‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर’ की थीम पर आधारित यह व्यापार शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें रूस एक भागीदार देश के रूप में शामिल होगा। इस व्यापार शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C आगंतुक भाग लेंगे।





