लखनऊ में बनेगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय, योगी बोले—नौसेना की गौरवगाथा का बनेगा जीवंत केंद्र

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ की विस्तृत प्रस्तुति देखी और इसके शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की अदम्य शौर्यगाथाओं, समुद्री गौरव और भारत की सामुद्रिक शक्ति का जीवंत प्रतीक बनेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “समुद्र भारत की सभ्यता का मंथन स्थल रहा है और भारतीय नौसेना उस गौरवशाली परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। लखनऊ का यह संग्रहालय न केवल वीरता का प्रतीक बनेगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगा।”

जहाज के स्वरूप में बनेगा संग्रहालय
मुख्यमंत्री मीडिया सेल के अनुसार, संग्रहालय का डिजाइन एक जहाज के अमूर्त रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें जहाज की रेलिंग, पोर्थोल जैसी खिड़कियां, नौसैनिक वास्तुकला और समुद्री प्रतीकों का उपयोग होगा। परिसर में इंटरप्रिटेशन सेंटर, सेंट्रल डेक, ओपन एयर मेमोरियल, थीमैटिक वॉकवे, प्रदर्शनी गैलरी, फाउंटेन और लाइट-एंड-साउंड एरिना बनाए जाएंगे।
डिजाइन को ऊर्जा-संवेदनशील रखते हुए प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन और हरित निर्माण तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

‘अनुभव का केंद्र’ बनेगा संग्रहालय
सीएम योगी ने कहा कि संग्रहालय केवल देखने योग्य न हो, बल्कि “अनुभव का केंद्र” बने। उन्होंने निर्देश दिया कि डिस्प्ले में डिजिटल, इंटरएक्टिव और इमर्सिव तकनीक का प्रयोग किया जाए ताकि दर्शक नौसेना के अभियानों, युद्धों और तकनीकी प्रगति को महसूस कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसैनिक रणनीति और योगदान पर विशेष जानकारी दी जाए।

दो भागों में विकसित होगी परियोजना
लखनऊ में यह परियोजना दो प्रमुख हिस्सों में विभाजित की गई है —

  1. आईएनएस गोमती शौर्य स्मारक’, और

2. नौसेना शौर्य वाटिका’।

आईएनएस गोमती (F-21)’ एक स्वदेशी मिसाइल फ्रिगेट है जिसने भारतीय नौसेना में 34 वर्षों तक सेवा दी और ‘ऑपरेशन कैक्टस’ व ‘ऑपरेशन पराक्रम’ जैसे अभियानों में हिस्सा लिया। इसे संरक्षित कर संग्रहालय परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग इसकी वीरता को प्रत्यक्ष देख सकें।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में बनेगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय, योगी बोले—नौसेना की गौरवगाथा का बनेगा जीवंत केंद्र

वाटिका में दिखेगा नौसेना का गौरव
‘नौसेना शौर्य वाटिका’ को परियोजना का विशेष आकर्षण बताते हुए मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यहां टीयू-142 विमान और सी किंग एसके-42बी हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किए जाएंगे, जिन्होंने नौसेना की निगरानी और आपदा राहत अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें…

Kanpur News: बीमा और अवैध संबंध के लिए खौफनाक साजिश, मां ने कराया बेटे का मर्डर

तकनीकी शो और सिम्युलेटर होंगे खास आकर्षण
संग्रहालय परिसर में 7D थिएटर, एयरक्राफ्ट कैरियर लैंडिंग सिम्युलेटर, वॉरशिप सिम्युलेटर, सबमर्ज्ड द्वारका मॉडल, डिजिटल वाटर स्क्रीन शो, मरीन लाइफ एक्वेरियम, और ‘ड्रेस लाइक योर हीरोज़’ जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
इसके अलावा नौसेना के वीरता पुरस्कारों, ऐतिहासिक अभियानों और स्वदेशी रक्षा नवाचारों से जुड़ी इंटरएक्टिव गैलरी भी विकसित की जाएंगी।

परियोजना की निगरानी के लिए महानिदेशक पर्यटन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें मेरिटाइम हेरिटेज सोसाइटी, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन और नौसेना विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ के लगभग 400 अस्पतालों में FIRE NOC नहीं; मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़…

Back to top button