NEET पेपर लीक नेटवर्क में कोचिंग कनेक्शन! CBI ने लातूर से दबोचा आरोपी…

NEET Paper leak: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है। Central Bureau of Investigation की जांच में महाराष्ट्र के लातूर जिले के चर्चित कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ का नाम सामने आया है।

सीबीआई को शक है कि शिवराज मोटेगांवकर के पास NEET परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ही कथित रूप से लीक प्रश्नपत्र पहुंच गया था। जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है।

कौन हैं ‘एम सर’?
शिवराज मोटेगांवकर छात्रों के बीच ‘एम सर’ के नाम से मशहूर बताए जाते हैं। वह महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क Renukai Career Center (RCC) के संस्थापक हैं।

यह संस्थान NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाना जाता है और महाराष्ट्र के कई शहरों में इसका नेटवर्क फैला हुआ है।

मोबाइल में मिला कथित लीक पेपर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई को जांच के दौरान शिवराज मोटेगांवकर के मोबाइल फोन में कथित तौर पर लीक प्रश्नपत्र से जुड़े दस्तावेज और सामग्री मिली है। एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर उन्हें कहां से मिला और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया।

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में कोचिंग संस्थानों, दलालों और परीक्षा माफिया की बड़ी भूमिका रही है।

देशभर में फैला था पेपर लीक नेटवर्क?
सीबीआई पहले से ही इस मामले में कई राज्यों में छापेमारी और गिरफ्तारियां कर चुकी है। जांच एजेंसियों को शक है कि NEET पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें संगठित तरीके से अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली गई।

अब ‘एम सर’ की गिरफ्तारी के बाद जांच का फोकस कोचिंग संस्थानों की भूमिका पर भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें…

हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत…

लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला
NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी।

विपक्षी दलों ने भी परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें…

NEET पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, NTA का हिस्सा रह चुकी है मनीषा मांधारे

CBI की जांच जारी
सीबीआई फिलहाल इस मामले में लगातार पूछताछ और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि पेपर लीक की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें…

रेलवे का स्मार्ट कदम! यात्रियों और TTE दोनों की सुरक्षा बढ़ाएगा नया बॉडी कैमरा सिस्टम…

Back to top button