
JEECUP 2026 के लिए अब 17 मई तक करें आवेदन, परिषद ने बढ़ाई डेट…
Polytechnic Entrance Exam 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 17 मई तक आवेदन कर सकेंगे। परिषद ने छात्रों की मांग और बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट JEECUP Admission Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पहले 30 अप्रैल, फिर 11 मई थी अंतिम तिथि
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। बाद में छात्रों की मांग पर इसे बढ़ाकर 11 मई किया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा समय बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अब अंतिम तिथि 17 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
चार लाख से अधिक आवेदन पहुंचे
परिषद के मुताबिक, 11 मई तक 2,71,093 सीटों के मुकाबले चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इससे पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि साफ दिखाई दे रही है।
अधिकारियों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग, फार्मेसी, टेक्निकल और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें…
PG Admission Alert: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई…
छात्रों से जल्द आवेदन करने की अपील
परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करते समय छात्रों को शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें…
UP Homeguard Exam: लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहाँ देखें टाइम टेबल
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
परिषद ने साफ किया है कि 17 मई के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें…





