OMG! कर्फ्यू में घूमने के लिए पति को बना डाला ‘कुत्ता’, लगा चार लाख का फाइन

ओटावा। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी है। कई देशों में अभी भी इसको लेकर लॉकडाउन व कर्फ्यू लगा है लेकिन कुछ लोग इसके उल्लंघन में अजीब-अजीब हरकतें कर रहे हैं।  

ताजा मामला कनाडा का है। यहां के Quebec में रात के 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक चार हफ्तों का कर्फ्यू लगा था। हालांकि जरूरी काम के लिए लोग बाहर जा भी सकते हैं। अपने पालतू जानवरों को बाहर घुमा भी सकते हैं।

इस दौरान King Street East में एक महिला ने कमाल ही कर दिया। उसने अपने पति के गले में कुत्ते वाला पट्टा बांध रखा था।

जब पुलिस ने उससे पूछा कि वो बाहर क्या कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि वो अपने कुत्ते को घुमा रही हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि इस कर्फ्यू में अपने पालतू जानवरों को घुमाना तो मना नहीं किया गया है।

पुलिस ने लगाया फाइन

जानकारी के मुताबिक, ये कपल पुलिस से किसी भी तरह से बात करने को ही तैयार नहीं था। पुलिस ने दोनों पर 1500-1500 डॉलर का जुर्माना लगा। भारतीय कंरसी के हिसाब से यह रकम 2 लाख रुपये के आसपास है।

पहले भी हुआ है ऐसा

हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते साल नवंबर में तो चेक रिपब्लिक में एक शख्स stuffed dog को बाहर घुमाने के लिए ले गया।

जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने कहा कि वो तो अपने कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर आया है। पुलिसकर्मियों को जैसे ही इस बात का अहसास हुआ कि वो तो खिलौना है तो उन्होंने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Back to top button