इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ के दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है ब्रोकली सूप, जानें रेसिपी

Broccoli Soup

वर्तमान कोरोना काल हो या सामान्य दिन, इम्यूनिटी मजबूत रखना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। साथ ही यदि कोई रेसिपी इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ साथ आपके दिल की सेहत का भी ख्याल रखे फिर तो सोने पर सुहागा है।

ऐसी की एक रेसिपी है ब्रोकली सूप। ब्रोकली में मौजूद कई पौष्टिक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम (Selenium) और ग्लूकोसिनोलेट्स (Glucosinolates) जैसे तत्व हृदय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

अगर आप भी अपनी सेहत बनाए रखने के लिए ब्रोकली का सूप अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं तो जानें क्या है इसे बनाने का आसान तरीका।

ब्रोकली सूप बनाने के लिए सामग्री-

-ब्रोकली- 250 ग्राम

-प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)

-लहसुन- 2 कली (बारीक कटा हुआ)

-मिक्स्ड हर्ब- 1/4 चम्मच

-जायफल पाउडर- 1 चुटकी

-वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप

-दूध फुल क्रीम- 2 कप

-मैदा- 2 चम्मच

-मक्खन- 2 चम्मच

-काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार

-नमक- स्वादानुसार

ब्रोकली सूप बनाने का तरीका-

ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से धो लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें।

अब उसमें कटे हुए ब्रोकली के टुकड़ों को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल लें। दूसरी तरफ गैस जला कर एक बर्तन गरम होने के लिए रख दें, उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें।

गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भुनतें रहे। इसके बाद मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते रहें।

अब मुलायम हो चुकी ब्रोकली इसमें डालें और मिलाकर चलाते रहें।

2 मिनट बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और अच्छे से चला कर ढक दें।

अब इसे पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट में यह मिश्रण तैयार हो जाएगा।

दूसरी तरफ दूध गरम करें।

जब सूप का मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।

अब इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में खाली कर लें।

इसके बाद सूप के इस मिश्रण में गरम दूध मिलाएं और अच्छे से चलाएं।

अब बर्तन को गैस पर धीमी आंच करके रखें।

इसके बाद इस सूप में मिक्स हर्ब्स डालें।

जब सूप गरम हो जाए तब इसमें नमक डालें और इसके बाद काली मिर्च और जायफल पाउडर डालकर चलाएं। ब्रोकली सूप बनकर तैयार हो चुका है,

जिसे सूप बाउल में डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

Back to top button