
“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” निशुल्क पेड़ वितरण कार्क्रम का आयोजन
Lucknow News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “हरित भारत” संकल्प को साकार करते हुए इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान–2025 के तहत सीतापुर रोड पर फैजुल्लागंज में हर्ष हॉस्पिटल के सामने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर निशुल्क पेड़ वितरण कार्क्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग एक हजार छोटे- बड़े पौधों और पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया गया।
इसी क्रम में कुर्सी ग्राम पंचायत के इटौंजा मोड पर कैंप लगाकर निशुल्क पेड़ वितरित किए गए साथ ही लोगों को पेड़ लगाने और उनको सुरक्षित रखने किए लिए जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें…
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, तत्काल समिति गठित करने के निर्देश
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पौधारोपण के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम में आम नागरिकों को मुफ्त में पौधे वितरित किए गए तथा उन पौधों की देखभाल एवं महत्व की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में मौजूद इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ ने लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें…
डिप्लोमैटिक गाड़ियां, 44 लाख कैश…., गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ उपाध्यक्ष मोहम्मद हासिम सचिव सुभाष चंद्र तिवारी, सलाहकार जेपी यादव , संरक्षक डॉक्टर नफरत अली अंसारी और संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की
यह भी पढ़ें…





