
School Bomb Threat Email: तुम्हारे बच्चों को मरना होगा… मेरठ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
School Bomb Threat Email: उत्तर प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देशभर के 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. अब स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
School Bomb Threat Email: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के माध्यम से स्कूलों को धमकी भेजी गई है। दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में कई जगह विस्फोटक छिपाए गए हैं। जिसमें यूपी के मेरठ, आगरा और कानपुर के स्कूल भी शामिल है। इस धमकी भरे मेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में कई जगह विस्फोटक छिपाए गए हैं। साथ ही उन्होंने स्कूल को ‘खूनी मंजर’ में बदलने की धमकी दी।
स्कूलों को धमकी भरा मेल
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के 10 स्कूलों को बुधवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिनमें सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल सहित 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जो धमकी भरा मेल आया है, उसमें लिखा है कि नमस्ते. हम आपको यह बताने के लिए लिख रहे हैं कि हमने इमारत के अंदर कई बम (पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट) रखे हैं. विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से छिपाया गया है. तुम सब मरोगे. तुम्हारे बच्चों को मरना ही होगा. तुम सुखी जीवन जीने के लायक नहीं हो. स्कूल खून-खराबे में बदल जाएगा. यह संदेश भारत के हर स्कूल के लिए है, सिर्फ प्राप्तकर्ताओं के लिए नहीं.
ये भी पढ़े-
Lucknow News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
मेरठ स्कूल फेडरेशन के सचिव अनुज शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसके बाद हमने पुलिस को धमकी की जानकारी दी और उन्होंने मौके पर जांच की। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद हमने राहत की सांस ली। मुझे लगता है कि ये शरारती तत्वों का काम है।
कुछ भी नहीं मिला विस्फोटक
हालांकि राहत की बात यह रही की स्कूलों की जांच के दौरान कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला है. ईमेल मिलने के बाद, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य स्कूल के बिल्डिंग की भी तलाशी की गई. बता दें कि ऐसे लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें स्कूलों को धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
ये भी पढ़े-
Lucknow Crime: शादी का झांसा देकर महिला से ठगी, 1 साल तक किया शारीरिक शोषण
इससे पहले ताजमहल, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन जांच में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले सोर्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
लखनऊ के एक होटल में सनसनीखेज मामला, युवक ने वेटर को मारी गोली





