
रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका! पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी
RRB Paramedical Recruitment 2026: RRB ने पैरामेडिकल कैटेगरी के 9 पदों के लिए भर्ती निकाली, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल
Sarkari Naukari: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 590 पदों को भरा जाएगा। इसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर समेत कई पद शामिल हैं।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
9 अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती में पैरामेडिकल कैटेगरी के कुल 9 अलग-अलग पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड-II के पद शामिल हैं।
12वीं से BSc तक के उम्मीदवारों के लिए मौका
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। पद के अनुसार 12वीं पास से लेकर संबंधित विषय में डिप्लोमा और BSc जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
रेलवे में पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और पदवार पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें…
सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, 17 अगस्त से मेरठ में अग्निवीर रैली; जानें पूरा शेड्यूल…
आयु की शर्तें क्या?
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और 20 से 40 वर्ष तक अलग-अलग है। उम्मीदवार की जन्मतिथि मैट्रिक या एसएसएलसी प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार ही मान्य होगी और बाद में किए गए किसी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितना लगेगा शुल्क?
आरआरबी सीईएन 05/2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 और एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक व EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क देना होगा। CBT में शामिल होने पर सामान्य वर्ग को 400 और अन्य संबंधित वर्गों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। राशि बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
DV-PST एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से 32,679 पदों के लिए वेरिफिकेशन शुरू…
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर दस्तावेज सत्यापन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
- CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
- स्क्राइब सुविधा के पात्र PwBD/PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
- हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें…





