
जापान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों और बिजनेस लीडर्स से की अहम बैठक
PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे। यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा और सांसदों के एक समूह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत और दोस्ताना संबंधों पर चर्चा हुई। बैठक में संसदीय आदान-प्रदान, मानव संसाधन विकास, सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, मोबिलिटी पार्टनरशिप, एआई, विज्ञान एवं तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा—
“स्पीकर फुकुशिरो नुकागा और जापान के सांसदों के समूह के साथ शानदार बैठक हुई। हमने भारत और जापान के बीच मजबूत और दोस्ताना रिश्तों पर चर्चा की।”
भारत-जापान आर्थिक साझेदारी पर जोर
दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने जापान के बिजनेस जगत के दिग्गजों से चर्चा करते हुए की। उन्होंने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया और जापान के प्रधानमंत्री इशिबा का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है।
उन्होंने कहा, “मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्ट-अप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।”
यह भी पढ़ें…
UNSC ने लेबनान में UNIFIL मिशन की बढ़ाई अवधि, 2026 में होगी समाप्ति
जापानी कंपनियों को भारत आने का न्योता
पीएम मोदी ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को भारत में निवेश करने का निमंत्रण देते हुए कहा,
“मैं आप सबसे आग्रह करता हूं—आइए, भारत में बनाइए, और विश्व के लिए बनाइए। सुजुकी और डाइकिन की सफलता की कहानियां आपकी भी हो सकती हैं।”
यह भी पढ़ें…
PM Modi का जापान में भव्य स्वागत… 15वें शिखर सम्मेलन में रखेंगे भविष्य की साझेदारी की नींव
टेक्नोलॉजी और टैलेंट की साझेदारी
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान एक टेक पावर हाउस है और भारत एक टैलेंट पावर हाउस। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भारत ने साहसिक कदम उठाए हैं।
मोदी ने कहा, “जापान की टेक्नोलॉजी और भारत की टैलेंट मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं।”
यह भी पढ़ें…





