देशवासियों के स्नेह से अभिभूत हुए पीएम मोदी, आशीर्वाद के लिए जताया आभार…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दिया’ को स्नेह की खास अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि हर आशीर्वाद उन्हें भारत की और अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

PM Modi Birthyday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। अलग-अलग राज्यों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कुछ भाव हमेशा बहुत खास होते हैं। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दिया’ को स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति बताया, जिसने उनके हृदय को गहराई से छुआ है।


PM Modi ने देशवासियों का जताया आभार
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश के लोगों की ओर से मिलने वाला प्रत्येक आशीर्वाद उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद उन्हें अपने प्रिय भारत की और भी अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के संकल्प को मजबूत करता है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कुछ भाव हमेशा बहुत खास होते हैं! #AshirwadKaDiya स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति है, जिसने मुझे गहराई से छुआ है। हर आशीर्वाद अपने प्रिय भारत की और भी अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।”

यह भी पढ़ें…

NSE IPO ₹22,562 करोड़ का खुला, 23% Subscribe

काशी में भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी संसदीय क्षेत्र वाराणसी यानी काशी में भी विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। बाबा विश्वनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया और 11 हवन कुंडों पर विशेष आहुतियां दी गईं।

यह भी पढ़ें…

सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त:अमित शाह

काशी से वडनगर तक बाइक रैली
धार्मिक अनुष्ठान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह बाइक यात्रा काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर के लिए रवाना हुई।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के संदेश के बाद ‘आशीर्वाद का दिया’ भी उनके जन्मदिन से जुड़े प्रमुख संदेशों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें…

BHARAT के PM का जन्म दिवस आज, 76 वर्ष के हुए MODI

Back to top button