
Sam Pitroda ने कहा PM Modi Skilled speaker और Hardworking person
मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं:पित्रोदा
Sam Pitroda Delhi PM Modi: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कुशल वक्ता’ और ‘मेहनती इंसान’ बताया है। कहा कि भले ही उनके बीच वैचारिक मतभेद हों लेकिन वो मानते हैं कि ‘उनके गुजराती मित्र’ बहुत सहृदयी हैं। पित्रोदा की ये अप्रताशित टिप्पणी कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस कमेंट पर आई जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को “कुशल वक्ता” करार दिया था।
पित्रोदा ने कहा मैं एक इंसान के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं। वे मेरे गुजराती मित्र हैं। एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे। व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने शख्स हैं। बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं। हमारी आपस में अच्छी बनती है। हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है।
वे मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं। इस बारे में कोई समस्या नहीं है। मैं इसकी सराहना करता हूं। और मेरी तरफ से भी। मैं कई बार गुजरात में उनके घर जा चुका हूं। फिर उन्होंने वैचारिक मतभेद की बात स्वीकारी। लेकिन दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है। लेकिन यह एक अलग बात है। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है। और ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं। देखिए, मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं, और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं। इसलिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।





