पीएम मोदी का आवाहन पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’…X पर बदली तस्वीर

Har Ghar Tiranga Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी है। अब उस पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने करोड़ों देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ लिखा “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ्राइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं। और हां, अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

आपको बता दें कि इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में भी बताया है, जो देश की आजादी में मील का पत्थर साबित हुआ। पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आंदोलन के बारे में जानकारी दी है। यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण था।”

क्या है हर घर तिरंगा अभियान?
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया था। 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इस अभियान का एलान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया था कि 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

क्या है इसका मकसद?
इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। इस तरह सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

क्या था भारत छोड़ो आंदोलन?
8 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था। उन्होंने मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया। यह आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष में सफल प्रयास साबित हुआ और देश को आजादी मिली। इस दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी। इसी के बारे में पीएम मोदी ने भी अपने वीडियो में बात की है।

यह भी पढ़ें…

Paris Olympics 2024: सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की पहली प्रतिक्रिया, कहा-अरशद का दिन था

मनीष सिसोदिया को 530 दिन बाद मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने बताई वजह

Free Ration: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन गलत सूचना पर होगी कार्रवाई

Back to top button