जापान में पीएम मोदी की बुलेट ट्रेन यात्रा, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और ALFA-X ट्रेन का किया दौरा

PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान संबंधों में नए आयाम जुड़ते नजर आए। शनिवार को उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ टोक्यो से सेंडाई तक हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन में सफर किया। दोनों नेताओं ने इस विशेष यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने “मोदी सैन वेलकम” के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता ईस्ट जापान रेलवे कंपनी (JR East) पहुंचे, जहां भारतीय ट्रेनी लोको पायलटों से मुलाकात हुई। इसी दौरान उन्होंने भविष्य की हाई-स्पीड रेल तकनीक मानी जाने वाली ALFA-X ट्रेन का भी निरीक्षण किया।

वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया(न्यूज़ एरीना इंडिया)
सेमीकंडक्टर और तकनीकी सहयोग पर जोर
यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मियागी प्रीफेक्चर के ओहिरा गांव स्थित सेमीकंडक्टर वेफर निर्माण इकाई का दौरा किया। यह संयंत्र ताइवान की PSMC, जापान के साझेदारों और SBI होल्डिंग्स के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसे जापान के चिप निर्माण उद्योग को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

साझा दृष्टिकोण और अंतरिक्ष सहयोग
भारत-जापान ने इस यात्रा के दौरान “आगामी दशक के लिए साझा विजन” दस्तावेज़ पर सहमति जताई। दोनों देशों ने सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की। चंद्रयान-5 मिशन के तहत ध्रुवीय क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान के लिए समझौता हुआ।

यह भी पढ़ें…

Tokyo में पीएम मोदी की राज्यपालों संग बैठक, साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान

बढ़ते रिश्ते, नई दिशा
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-जापान की साझेदारी अब केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक, तकनीकी और अंतरिक्ष अनुसंधान तक फैल चुकी है। सेमीकंडक्टर, AI, हरित ऊर्जा और खनिज संसाधनों जैसे क्षेत्रों में यह सहयोग भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था को दिशा देगा।

यह भी पढ़ें…

ट्रंप के टैरिफ पर US कोर्ट ने लगाई रोक, डिपोर्टेशन पर सुनाया बड़ा फैसला

अगला पड़ाव चीन
टोक्यो में जापान के 16 प्रीफेक्चर के गवर्नर्स से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी चीन रवाना होंगे, जहां वे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें…

जापान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों और बिजनेस लीडर्स से की अहम बैठक

Back to top button