UP में 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा…

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है।

यूपीडा अब इन चारों परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी में जुटा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है। माना जा रहा है कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा सकता है।

चार नए लिंक एक्सप्रेसवे कौन से हैं?
यूपीडा की योजना के तहत फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। इन लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को मौजूदा प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: उफान पर रामगंगा बांध, यूपी के इन जिलों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

करीब 90 किमी का कॉरिडोर इन जिलों को जोड़ेगा
इन परियोजनाओं में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 90 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और हरदोई से होकर गुजरेगा और शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा।

इससे इन जिलों के लोगों को बेहतर और तेज सड़क कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, प्रमुख एक्सप्रेसवे से जुड़ाव बढ़ने के कारण क्षेत्र में परिवहन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

आपदा में अवसर! 36 हजार करोड़ का एक्सप्रेसवे बन तालाब, मछली पकड़ने पहुंचे लोग

एक्सप्रेसवे नेटवर्क होगा और मजबूत
चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद उत्तर प्रदेश का मौजूदा एक्सप्रेसवे नेटवर्क और विस्तृत होगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख एक्सप्रेसवे को आसपास के जिलों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जोड़कर आवागमन को आसान बनाना है। भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण शुरू होने की दिशा में अगला बड़ा कदम शिलान्यास होगा।

यह भी पढ़ें…

भगत सिंह जयंती: CM योगी ने लिखी ‘योगी की पाती’, युवाओं से की किताबों को दोस्त बनाने की अपील

Back to top button