टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु व हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, सतीश कुमार मेडल से एक पंच दूर

boxer satish kumar in Tokyo Olympics

टोक्यो (जापान)। टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन गुरुवार को भारत की शानदार शुरुआत हुई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु का डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

तो वहीं, मेंस हॉकी में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है।

PV Sindhu in Tokyo Olympics

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची गई हैं। मुक्केबाजी में सतीश कुमार ने मेंस प्लस 91 किलो वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्वालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। बैडमिंटन खिलाड़ी बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए हैं। तीरंदाजी में अतनू दास तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

निशानेबाजी महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में राही सरनोबत 25वें और मनु भाकर पांचवें नंबर पर रही। रेपिड राउंड के मुकाबले में शुक्रवार को होंगे।

मुक्केबाजी में सतीश कुमार ने मेंस प्लस 91 किलो वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सतीश भी मेडल से बस एक पंच दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में सतीश अब उज्बेकिस्तान के जालोलोव बाखोदिर से भिड़ेंगे।

हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है।  भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे।

भारतीय टीम की टोक्यो ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। उसने इससे पहले स्पेन और न्यूजीलैंड को हराया था।

इंडियन बै​डमिंन स्टार पीवी सिंधु डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु अब मेडल से बस एक कदम दूर हैं।

Back to top button