‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे पर राहुल का बड़ा हमला, धारावी मुद्दे पर मोदी सरकार पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र चुनाव के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि अडानी टेंडरिंग प्रक्रिया कैसे काम करती है, यह तो सभी जानते हैं। उन्होंने सोमवार को धारावी परियोजना को लेकर पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने एक तिजोरी सबके सामने रखी। उस पर लिखा था, ‘एक हैं तो सेफ हैं’। उन्होंने तिजोरी के अंदर से दो पोस्टर निकाले। इसमें से एक पर उद्योगपति गौतम अदाणी और पीएम मोदी की तस्वीर थी और दूसरे पर धारावी परियोजना की। इसे दिखाते हुए राहुल ने कहा कि यही है- पीएम मोदी का एक हैं तो सेफ हैं।

क्या है ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मतलब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने उस बॉक्स से गौतम अडाणी और पीएम मोदी की भी फोटो निकाली और उसे एकसाथ दिखाई. कांग्रेस नेता ने धारावी की भी तस्वीर दिखाई. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं. सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? इसका जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं. वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है.धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. एक के लिए धारावी को खत्म किया जा रहा है. धारावी की जनीन छीनी जा रही है.

बीजेपी पर बरसे राहुल
PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी धारावी की जमीन सिर्फ एक ही इंसान को देना चाहती है.इसी वजह से वो इस परियोजना को लेकर आ रही है. बीजेपी की कोशिश यहां पर मौजूद लघु उद्योगों को खत्म करने की है. वो सब कुछ एक ही इंसान के हाथों में देना चाहते हैं.”

धारावी के विकास को लेकर उन्होंने कहा, “हमारे पास धारावी के विकास को लेकर प्लान है. हम यहां के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाएंगे. हम किसी एक व्यक्ति के कहने पर कोई प्लान नहीं बनाएंगे. यहां पर बाढ़ का भी मुद्दा है. हमें उस पर भी काम करना होगा.”

लोगों से छीना जा रहा है उनका रोजगार’
रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार और महायुती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी की कोशिश इस चुनाव में ध्यान भटकान में हैं. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. वो कह रहे हैं कि महा आघाडी सरकार के समय पर यहां से कई बड़े प्रोजेक्ट बाहर गए हैं, लेकिन उनके समयपर यहां से 7 प्रोजेक्ट उठ कर अलग राज्यों में गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट गुजरात में गए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. वो नौकरी को लेकर बात नहीं करना चाहते हैं. महाराष्ट्र के युवाओं को इस बारे में सोचना होगा.”

यह भी पढ़ें…

Elon Musk के साथ ISRO की डील, मिलकर GSAT-20 लॉन्चिंग…

पीएम मोदी के विमान में आई खराबी, दिल्ली से भेजा गया दूसरा विमान

Childrens Day 2024: पहले इस दिन मनाया जाता था चिल्ड्रन डे, क्यों बदल गई तारीख

Back to top button