
चेक बाउंस विवाद पर छलका राजपाल यादव का दर्द, हेटर्स को दिया करारा जवाब
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव लंबे समय से 5 करोड़ रुपये के लोन और चेक बाउंस से जुड़े एक कानूनी मामले में घिरे हुए हैं। हाल ही में इस पूरे विवाद और अपनी गिरती छवि को लेकर अभिनेता का दर्द छलका है।
राजपाल यादव ने आलोचकों और झूठी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कानूनी लड़ाई के बहाने उनकी छवि और इंडस्ट्री में बनाई गई साख को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
‘मैं भागा नहीं हूं…’
मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी सफाई पेश करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने दायित्वों से मुंह नहीं मोड़ा है। वे भारतीय न्याय प्रणाली का पूरा सम्मान करते हैं और मामले का समाधान निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “जब कोई व्यक्ति कठिन दौर से गुजर रहा होता है, तो लोग उसकी परिस्थिति को समझे बिना उसकी सालों की मेहनत और इज्जत पर सवाल उठाने लगते हैं। यह मामला पैसों के लेनदेन का है और मैं इसे सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हूं, लेकिन जिस तरह से मेरी छवि को धूमिल किया गया, वह बेहद दुखद है।”
”राजपाल यादव, चाहे मुश्किल में हों या अच्छे वक्त में, हर एयरपोर्ट पर उसके साथ 500 लोग सेल्फी खींचते हैं. राजपाल जिम्मेदार एक्टर है. कोई भी मुझे 5 करोड़, 10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ में नहीं खरीद सकता, क्योंकि मैं बचपन से ही कला के नाम पर बिका हूं. इस बात पर आप मेरा भरोसा कीजिए.”
ये भी पढ़े-Kartik Aaryan के साथ शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, हॉस्पिटल में हुए एडमिट
2010 से चला आ रहा है विवाद
यह पूरा मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद वे बकाया रकम चुकाने में असमर्थ रहे और उनके दिए चेक बाउंस हो गए।
इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में कई बार सुनवाई हो चुकी है और कोर्ट द्वारा समय दिए जाने के बावजूद बकाया रकम चुकता न होने पर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ा है। हालांकि, राजपाल यादव का कहना है कि वे काम कर रहे हैं और जल्द ही अपने सभी वित्तीय विवादों को पूरी तरह खत्म कर देंगे।
ये भी पढ़े- Allu Arjun की ‘Raaka’ में हॉलीवुड स्टार की एंट्री! विलेन के रोल के लिए कॉस्ट्यूम फाइनल





