
शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टरों ने दी ‘बेड रेस्ट’ की सलाह…
रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्मों के एक्शन व डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते के पूर्ण बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की हिदायत दी है।
Rashmika Mandanna Injured: ‘पुष्पा’ फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के प्रशंसकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अपनी आने वाली फिल्मों के सेट पर भारी एक्शन और डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रश्मिका एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई हैं।
चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत काम रोककर कम से कम 6 हफ्तों के पूर्ण आराम (Complete Bed Rest) की सख्त हिदायत दी है।
हिप का टेंडन हुआ डिटैच
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, रश्मिका अपनी महत्वाकांक्षी पैन-इंडिया फिल्मों ‘रणबाली’ (Ranabaali) और ‘माइसा’ (Mysaa) के लिए हाई-ऑक्टेन स्टंट व डिफिकल्ट डांस स्टेप्स की लगातार शूटिंग कर रही थीं। अत्यधिक शारीरिक दबाव के कारण उनके कूल्हे (Hip) की नस और मांसपेशी को जोड़ने वाला टेंडन पूरी तरह अलग (Tendon Detachment) हो गया।
View this post on Instagram
चिकित्सकों ने इस चोट को काफी गंभीर बताया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिप टेंडन डिटैच होने की ऐसी गंभीर चोट आमतौर पर कड़ी ट्रेनिंग करने वाले पेशेवर एथलीटों को लगती है। किसी फिल्म अभिनेत्री में इस प्रकार की गहरी चोट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
रोकी गई शूटिंग
डॉक्टरों ने रश्मिका को स्पष्ट सलाह दी है कि उन्हें काम पर दोबारा लौटने से पहले अपनी रिकवरी को पूरा समय देना होगा। उन्हें एक विशेष रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी प्रोग्राम से गुजरना पड़ेगा ताकि टेंडन सही तरीके से ठीक हो सके।
ये भी पढ़े- Sanjay Dutt के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान, भाईजान लिखा दिल छूने वाला नोट
फैंस मांग रहे जल्द ठीक होने की दुआएं
हालांकि, इस हादसे पर फिलहाल रश्मिका मंदाना या उनकी आधिकारिक पीआर टीम की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन जैसे ही रश्मिका की चोट की खबर सोशल मीडिया पर फैली, उनके करोड़ों प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ (Speedy Recovery) होने के लिए शुभकामना संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़े-Mirzapur The Movie: देशभर में रोड ट्रिप पर निकलेंगे कालीन भैया, जल्द आ रहा फिल्म का ट्रेलर





