
Dussehra 2025 : विजयदशमी का जानें शुभ मुहूर्त, रावण दहन का समय और महत्व!
Dussehra 2025: 2 अक्टूबर को रावण दहन और विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगी. हर साल यह त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं.
Dussehra 2025 Ravan dahan: सनातन परंपरा में आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन लोग एक-दूसरे के गले लगकर दशहरा की शुभकामनाएं देते हैं। इसके अलावा देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाकर बुराई के नाश का उत्सव मनाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा और कब होगा रावण वध, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.
विजयादशमी (Vijayadashami 2025) का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि 01 अक्टूबर 2025 की शाम को 07:01 बजे से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर 2025 को शाम 07:10 बजे तक रहेगी. हिंदू मान्यता के अनुसार रावण दहन प्रदोष काल में होता है. इस दिन सूर्यास्त शाम को 06:03 बजे होगा. ऐसे में सूर्यास्त से लेकर 07:10 बजे दशमी तिथि के समाप्त होने के बीच में रावण दहन किया जा सकेगा. इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02:09 से लेकर 02:56 बजे तक रहेगा.
रावण दहन का महत्व
- यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.
- रावण दहन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर-परिवार में शुभता आती है.
- इस दिन श्रीराम की पूजा करने से जीवन में सफलता और विजय की प्राप्ति होती है.
शस्त्र पूजा की विधि (Ayudha Puja)
दशहरे पर शस्त्र पूजन (आयुध पूजा) का विशेष महत्व है. इसे वीरता, सुरक्षा और शक्ति का पूजन माना जाता है.
विधि
- प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजन स्थल को साफ करें.
- सभी शस्त्र, औजार, वाहन या उपकरण (जैसे तलवार, बंदूक, धनुष-बाण, वाहन, मशीनरी आदि) को साफ करके सजाएं.
- इन पर हल्दी, चंदन और अक्षत लगाकर फूल चढ़ाएं.
- दीपक जलाकर धूप और नैवेद्य अर्पित करें.
मंत्र उच्चारण करें
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥”
अंत में आरती कर परिवार की रक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता की प्रार्थना करें.
शस्त्र पूजा का महत्व
शस्त्र पूजा से साहस और शक्ति में वृद्धि होती है.
कार्यक्षेत्र में सफलता और समृद्धि मिलती है.
वाहन पूजन करने से दुर्घटना का भय नहीं रहता.
यह दिन जीवन से नकारात्मकता और भय को दूर करने वाला माना जाता है.
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





