टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड्स; कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक श्री जे पी शुक्ला मानक उपाधि से सम्मानित

Top 50 Indian Icon Awards 2025: मुंबई में टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन 16 सितंबर को किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह का निर्देशन बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया।

मुंबई में ‘टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड्स 2025’ नामक समारोह 16 सितंबर को संपन्न हुआ, जिसमें फिल्म, कॉरपोरेट और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि थे और उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। यह आयोजन भारतीय उपलब्धियों का उत्सव था और उन नायकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए

मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले उपस्थित इसके अलावा कार्यक्रम में देश की कई जानी-मानी हस्तियां जिनमें मुख्य रूप से अभिनेत्री मंजरी फड़नीस, एंकर सुनील पांल, पाखी हेगड़े, पदम श्री जसपिदर नरूला, अशोक खोसला, गजेंद्र चौहान, पंकज बैरी, योगेश लखानी, मीत ब्रदर्स, सुगंधा मिश्रा, शुभांगी अत्रे, रामशंकर, समीर सेन, रोमित चौधरी इत्यादि मौजूद.

सम्मानित हस्तियां

अभिनेत्री उल्का गुप्ता, वित्त विशेषज्ञ श्री परेश बांगर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित भाटी, कॉर्पोरेट एवं आध्यात्मिक गुरु श्री चक्रवर्तुला रमणाचार्य और श्री जयशंकर प्रसाद शुक्ला को विद्यावाचस्पति (Doctorate Degree) की मानक उपाधि से सम्मानित किया यह उपाधि उन्हें उनके-अपने क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और समाजहित में किए गए योगदान की मान्यता के रूप में प्रदान की

बॉलीवुड निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह बताते हैं कि यह केवल एक अवार्ड शो नहीं बल्कि उन भारतीयों का सम्मान है जिन्होंने अपने श्रम, लगन और योगदान से समाज और देश का नाम रोशन किया है। दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित यह अवार्ड समारोह इस बार अपने पांचवें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और हर बार की तरह इस बार भी देश-विदेश से गौरवशाली भारतीय हस्तियों का जमघट देखने को मिला।

 

 

Back to top button